लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ क्षेत्र वासियों ने एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
लालकुआं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का कारोबार फैलने से नाराज स्वयंसेवी संगठनों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने लालकुआं तहसील में एक दिवसीय धरना देते हुए तत्काल नशे पर रोक लगाने की शासन प्रशासन से मांग की, इस दौरान प्रदर्शनकारी मुह एवं आंखों में काली पट्टी बांधे हुए थे, बाद में राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन की प्रति उप जिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार को सौंपी गई।
लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आंखों, कानों और मुंह पर पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखा। उनका कहना था कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन उस कथित अनदेखी और निष्क्रियता के विरोध में है, जिसके कारण क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, स्मैक, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों का कारोबार पनप रहा है।
धरने के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाया जाए, संदिग्ध स्थलों पर नियमित औचक छापेमारी हो, नशे की सप्लाई चेन की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, लापरवाही या मिलीभगत में पाए जाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान तथा युवाओं के लिए पुनर्वास एवं परामर्श सुविधाएं सुदृढ़ करने की भी मांग रखी गई। धरने के दौरान प्रदर्शनकारी आंखों एवं मुंह में काली पट्टी बांधे हुए थे यह धरना प्रातः से दोपहर बाद तक चलता रहा।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है या उन्हें संरक्षण देता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पीयूष जोशी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नितिन पंत, बीना जोशी, शंकर जोशी, कीर्ति दुम्का, आशीष कबड़वाल, भानु कबड़वाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन फुलारा, प्रधान ललित जोशी, जीवन बोरा, गोविंद सिंह दानू, चंदन बोरा, मोहित जोशी, उमेश लोहनी, शैलेंद्र दुम्का, हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, ललित भट्ट, ललित ढौंडियाल, सीमा आर्य, सोनी कालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश कबड़वाल, भास्कर भट्ट, इंद्रपाल आर्य, विनोद भट्ट, गणेश जलाल, पंकज सिंह बिष्ट, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, पार्षद हल्द्वानी मनोज जोशी, वंश गुप्ता, मोहनी मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, लक्की दुम्का, रवि राणा, विजय सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 
