लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में केंद्र सरकार के आरोग्य सेतु एप में एक किमी के दायरे में कोविड-19 के पाजिटिव मरीज होने की जानकारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मुताबिक मोटाहल्दू के पास ही मोतीनगर में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को क्वारेंटाइन करने के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस तथ्य के कारण लोगों में ज्यादा चिंता दिखाई पड़ रही है। मोटाहल्दू निवासी भुवन बिष्ट ने सरकारी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। आज सुबह से उनके मोाबाइल एप पर एक किमी के दायरे में कोरोना संक्रमित व्यक्ति शो होने लगा।

इसके बाद 500 मीटर के दायरे में भी ऐसा ही संदेश मिलने लगा। भुवन बैंक में जॉब करते हैं उनकी बैंक बनभूलुरा में है। अब वे बैंक में आ गए हैं और एप पर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी नहीं है। उनके आसपास कोई कोरोना संक्रमित नहीं दिखाया जा रहा है। इस बीच मोटाहल्दू के कई अन्य कई एप उपभोक्ताओं ने भी जांच की तो उनके आसपास भी कोरोना संक्रमित मरीज दिखाया गया। यह दायरा एक से पांच किमी का दिखाई पड़ रहा है। फिलहाल खुफिया तंत्र को मामले की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले इस तरह का मामला सितारगंज क्षेत्र से भी सामने आ रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी बने ‘धुरंधर’, चार साल में उत्तराखंड विकास की मिसाल की पेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी 
