उत्तराखंड: देवर के खिलाफ भाभी पहुंची पुलिस के पास, जानिए पूरा मामला
Haridwar News:नगर कोतवाली क्षेत्र में एक देवर द्वारा अपनी भाभी से मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भगवती भवन ब्रह्मपुरी निवासी मोहिनी गुप्ता ने शिकायत में बताया कि 2 मार्च की रात वह अपनी सास और देवर सचिन गुप्ता के साथ घर पर बैठी थी। इसी दौरान दूसरा देवर नितिन गुप्ता घर में आया और गाली-गलौज कर चला गया। कुछ देर बाद फिर लौटकर उसने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति मनीष गुप्ता के घर पहुंचने पर आरोपी ने उनसे भी हाथापाई की। पीड़िता का कहना है कि 8 फरवरी को भी आरोपी ने पूरे परिवार के सामने उसके साथ मारपीट कर हत्या की धमकी दी थी।
27 फरवरी को आरोपी ने पुलिस चौकी के बाहर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता का आरोप है कि देवर नितिन गुप्ता लगातार उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

