हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सीओ सहित पुलिस बल व फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग महिला आर्मी से रिटायर कैप्टन की पत्नी है।
दरअसल आर्मी से रिटायर होने के बाद कैप्टन राजेंद्र सिंह साही ने करायल जोलासाल गांव में घर बनाया था जहां वह परिवार सहित रह रहा था शनिवार को राजेंद्र सिंह साही अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे घर पर पत्नी हीरा देवी और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे सुबह राजेंद्र सिंह साही के पास बेटी का फोन आया कि किसी ने मां की हत्या कर दी है आनन-फानन में घर पहुंचे राजेंद्र सिंह साही ने देखा की पत्नी हीरा देवी बिस्तर में मृत पड़ी है और उसका गला चाकू से लेता गया था।
जिसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है और मौके से चाकू व अन्य साक्ष्य जुटा लिए हैं जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह के दो बेटे और चार बेटियां हैं जिसमें से बड़े बेटा फौज से रिटायर हो चुका है जबकि सबसे छोटा डिप्रेशन में चल रहा है और चार बेटियां हैं जिनमें एक की शादी हो चुकी है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी राजेंद्र सिंह गुजरात और दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर थे और कोरोना काल में ही वापस लौटे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

