उधमसिंह नगर- स्पेशल टास्क फोर्स और पंतनगर पुलिस ने 9 साल बाद अंतरराष्ट्रीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस शातिर इनामी बदमाश ने 2011 में होटल रेडिसन के जीएम को अगवा कर लिया था और यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश नेपाल तथा अन्य जगह सक्रिय था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- हत्या से हड़कंप, रिटायर कैप्टन की पत्नी की गला रेत कर हत्या

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स को पिछले दिनों लीड मिली थी कि मेरठ मवाना में सक्रिय बदमाश गुरमीत सिंह उधम सिंह नगर में कोई आपराधिक वारदात करने वाला है जिस पर काम करते हुए पुलिस ने शनिवार शाम को यह सूचना मिली कि बदमाश गुरमीत सिंह सितारगंज में है टीम द्वारा लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ के छोटे से गांव का मनीष क्वीरा बना फ्लाइंग अफसर, इलाके में खुशी का माहौल
एसटीएफ द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से गांव विंडोरा थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर का रहने वाला है और 2011 में अपने दो साथियों के साथ मिलकर रुद्रपुर के पांच सितारा होटल रेडिसन के जीएम अरबिंद शिनॉय को सुपर मार्केट के पास हथियारों की नोक पर उनकी होंडा सिटी समेत अगवा कर लिया था बाद में उसे बांध कर गन्ने के खेत में फेंक दिया मोबाइल व 50 हजार की नगदी और कार लूटकर यह फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- जुगाड़ तंत्र पर डीजीपी की सबसे बड़ी चोट, थाने चौकियों पर अब नहीं खूंटा गाड़ पाएंगे पुलिसकर्मी
पूछताछ में यह भी पता चला कि गुरमीत लूटी गई हौंडा सिटी कार के साथ नेपाल भाग गया और 9 वर्षों तक फरार रहा इस बीच पीलीभीत और मेरठ और नेपाल में रहा एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि इन दिनों वह उधम सिंह नगर में वारदात अंजाम देने के लिए फर्जी आईडी बनाकर सितारगंज में वार्ड नंबर 6 में रह रहा था। और इस पर ₹5000 का इनाम रखा गया था।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- अगर प्राइवेट गाड़ी में लगाई है नेमप्लेट तो उतार लीजिए, क्योंकि इस दिन से चल रहा है राज्य भर में अभियान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
