हल्द्वानी – काठगोदाम में देर शाम 32 वर्षीय एक युवक अमित कुमार को कुछ अज्ञात लोगों ने सीने पर गोली मार दी वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोग और अमित के परिजनों ने तत्काल अमित को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वही मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने अमित के घर के आस-पास लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा खुद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मृतक अमित की बॉडी को नजदीक से देखा और उसके परिजनों से बातचीत की एसएसपी सुनील मीणा का कहना है मृतक अमित सलड़ी में एक छोटा रेस्टोरेंट चलाता था, 10 साल पहले निकिता नाम की लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी, जिसकी एक 7 साल की छोटी बच्ची भी है वहीं सितंबर में अमित और निकिता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि निकिता ने अमित के परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था उसके बाद से दोनों अलग-अलग रहते थे,मृतक अमित की बहन और उसके पिता ने हत्या के पीछे निकिता का हाथ होना बताया हैं, फिलहाल एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं अमित की पत्नी निकिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे दूसरे अन्य एंगल को भी तलाशने में जुटी हुई है, एसएससी मीणा का ने दावा करते हुए कहा का पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

