लालकुआं- भारतीय सेना के सिग्नल में सेवारत गुजरात के गांधीनगर से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को आ रहे सैनिक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी। सैनिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात 25 वर्षीय फौजी सोनू रौतेला जो कि गुजरात के गांधीनगर में तैनात था का जम्मू कश्मीर स्थानांतरण हो गया। जिसके बाद वह पोस्टिंग कम लीव में अपने घर इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता आ रहा था कि रेलगाड़ी में आते समय वह दुर्घटनावस अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया।
यह भी पढ़ें👉 काठगोदाम- अमित हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पढ़िए कहाँ तक पहुची पुलिस जांच
जिसे गंभीरावस्था में दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसने गुरुवार की शाम दम तोड़ दिया। मृत्यु से पूर्व गुरुवार को जब उसका कोविड-19 टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके चलते अस्पताल प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करने का निर्णय लिया है। सोनू के दिल्ली सेना अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद उसका भाई मोनू रौतेला दिल्ली पहुंच गया जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर गत वर्ष सोनू का बिंदुखत्ता निवासी चंद्रकला से विवाह हुआ था जो कि वर्तमान में गर्भवती है का रो-रो कर बहुत ही बुरा हाल है। तथा मृतक की मां भी बदहवास हालत में है। पूरे परिवार में सोनू की मौत का समाचार सुनकर कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(दुःखद खबर) पेयजल निगम के इस अधिकारी का निधन, पिछले दिनों से थे कोरोना संक्रमित
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- यहां गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
