काशीपुर- 7 सितंबर की शाम अल्ली खां इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों से हत्या प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिए हैं अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हत्या का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट और पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि बीते 7 सितंबर को राशिद और उनकी पत्नी नाजिया की हत्या के मामले में नाजिया के पिता मुजम्मिल और भाई मोहसीन हत्या के आरोप लगे थे जिसके बाद दोनों मौका ए वारदात से फरार हो गए थे मृतक राशिद के पिता की तहरीर पर मुजम्मिल और मोहसीन के अलावा जौहर अली और अफसर अली के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया दोनों फरार आरोपियों के लिए पुलिस टीमों को गठित किया गया ठाकुर द्वारा के शरीफ नगर और रामपुर जिले के अकबरपुर सहित अन्य रिश्तेदारों के यहां व अन्य ठिकानों में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश मारी गई इस दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना से जानकारी मिली कि दोनों फरार आरोपी रामपुर जिले के दढ़ियाल के अकबरपुर से लोहिया पुल से होते हुए मुरादाबाद जिले के शरीफ नगर जाने की तैयारी में है तभी पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को लोहिया पुल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक राशिद छिपी बिरादरी और मृतक नाजिया पठान परिवार से ताल्लुक रखती थी और यही बात इन दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा कर गई। 3 महीने पहले जब राशिद आरोपी की बेटी नाजिया के संग घर से भागकर प्रेम विवाह कर के बाहर रह रहा था तभी से आरोपी इंतकाम की आग में जल रहे थे 7 सितंबर की शाम को जब राशिद और नाजिया बाजार से दवा लेकर आ रहे थे तो तब इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गाड़ियों में काली फिल्म लगा, हूटर बजा माहौल बनाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान
उत्तराखंड : आपको भी मिला है SIR नोटिस? घबराइए नहीं… जानिए अब आगे क्या करना है
उत्तराखंड: पहाड़ में किशोरी निकली 4 माह की गर्भवती, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी: SIR-2026: 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज
देहरादून : इन जिलों में भारी बारिश आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन 
