Indian Navy SSC Executive Recruitment 2023: इंडिनय नेवी ने भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला, केरल में जून 2023 (AT 23) से शुरू होने वाले कोर्स के लिए नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के तहत कार्यकारी शाखा (खेल और कानून) के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. जरूरी तारीखों की बात करें तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो गई है. वहीं इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2023 है
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.joinindiannavy.gov.in पर क्लिक करके इन पदों (Indian Navy Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार साथ ही इस लिंक के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2023) अभियान के तहत 4 पद भरे जाने वाले हैं.
SSC Executive (Law): कम से कम 55 फीसदी नंबरों के साथ एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत एक वकील के रूप में नामांकन के लिए कानून में डिग्री. इस एंट्री के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से पास होना चाहिए.
SSC Executive (Sports): रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या बीई/ बी. टेक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा और स्पोर्ट्स (कोचिंग) में एमएससी वाले उम्मीदवारों को एसएसबी के लिए शॉर्ट लिस्टिंग के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी. कैंडिडेट को सीनियर लेवल नेशनल चैंपियनशिप / गेम में एथलेटिक्स / स्विमिंग में पार्टिसिपेट किया होना चाहिए.
योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नॉर्मलाइजेशन मार्क्स के आधार पर आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त नंबरों को वेबसाइट joinindiannavy.gov.in/files/normalisation.pdf पर उल्लिखित सूत्रों का उपयोग करके नॉर्मलाइज किया जाएगा. एसएसबी नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
