Uttarakhand News: सड़क हादसे के बाद सोमवार को भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफर शुरू हो चुका है। साथ ही पंत ने हादसे के समय मदद करने वाले दो युवकों रजत और नीशू को भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन इन दो नायकों का बहुत धन्यवाद जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और मेरा साथ दिया।
गौरतबल है कि रूड़की लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ जा पहुंची थी। हादसे के बाद कार में भयंकर आग लग गई थी। हादसे के बाद पुरकाजी निवासी रजत और नीशू ने ही घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सबसे पहले मदद की थी। इसके बाद उन्होंने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पंत का हालचाल भी जाना था और ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने बताया कि वे उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे।
उन्होंने तत्काल घायल ऋषभ पंत को अपनी चादर ओढ़ाई और उनके सिर पर कपड़ा बांधा। ताकि, माथे पर लगी चोट से खून का रिसाव न हो। तभी हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। चालक-परिचालक ने तत्काल इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस बीच तक उन्हें नहीं पता था कि घायल युवक क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
