एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या:A-3/DE (Principal) (मा०शि०) / S-1/2024, दिनांक 11 मार्च, 2024 के माध्यम से विज्ञापित प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, रा०३०का०/रा०बा०इ० का० सीमित विभागीय परीक्षा 2024 हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
- प्रश्नगत विज्ञापन के संबंध में 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों एवं बी०एड० की उपाधि धारित न करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में विभिन्न रिट याचिकाएं योजित की गई है। उक्त रिट याचिकाओं में मा० उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न तिथियों में पारित अंतरिम आदेशों तथा रिट याचिका संख्या 150 (WPMB) ऑफ 2024 में दिनांक 03.05.2024 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं बी०एड० की उपाधि धारित न करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को प्रश्नगत विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन किए जाने की
अनुमति प्रदान की जाती है। 3. तद्कम में 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं बी०एड० की उपाधि धारित न करने वाले समस्त अभ्यर्थियों सहित विज्ञापन में उल्लिखित अर्हता धारित करने वाले सभी अभ्यर्थियों हेतु प्रश्नगत विज्ञापन के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करने तथा ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 31 मई, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक विस्तारित की जाती है। अभ्यर्थीगण द्वारा दिनांक 09.05.2024 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
- प्रश्नगत विज्ञापन के सापेक्ष जिन अभ्यर्थियों/याचीगण द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
5.50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों एवं बी०एड० की उपाधि धारित न करने वाले समस्त अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम उपरोक्त विषयक मा० न्यायालय में योजित विभिन्न रिट याचिकाओं के अधीन रहेगा।
- विज्ञापन की अन्य शर्ते एवं नियम यथावत रहेंगे। अभ्यर्थीगण आवेदन किए जाने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन दिनांक 11.03.2024 का अवलोकन अवश्य करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
