Recruitment 2022: आईटीआई पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के जरिए 29 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3115 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदक को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
इन डिवीजनों में पदों पर होगी भर्तियां
हावड़ा डिवीजन- 659 पद
लिलुआ कार्यशाला- 612 पद
सियालदह डिवीजन – 440 पद
कांचरापाड़ा कार्यशाला- 187 पद
मालदा डिवीजन- 138 पद
आसनसोल कार्यशाला – 412 पद
जमालपुर कार्यशाला – 667 पद
इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 30 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 29 अक्टूबर 2022
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 

