हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में चोरी की वारदात, ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान स्वामी ने शटर खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

