रुद्रपुर – जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष, द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बुधवार 26 जून को किच्छा में विभिन्न जगहों पर सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मौ0 साकिर पुत्र गुलाम साविर द्वारा सिरौलीकलां, किच्छा व ब्रिजमान उर्फ बबली मान पत्नी स्व0 सुदेश सिंह द्वारा पुलभटटा (हरियाणा फार्म) किच्छा में विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।
उपाध्यक्ष, श्री रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन/कालोनाईज़रों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से यह भी अनुरोध किया जाता है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से विकासकर्ता/विके्रता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो, ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचे रहें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

