IPL 2024: आईपीएल 2024 का 15वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मैच लखनऊ ने 28 रन से जीत लिया। सुपर जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 182 रन का टारगेट रखा था। हालांकि इसके जवाब में बेंगलुरु 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं एक बार फिर रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद डाली थी। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने उससे भी तेज गेंद डाल अपना तो रिकॉर्ड तोड़ा ही। साथ में आरसीबी के बल्लेबाजों के भी होश उड़ा दिए।
मयंक यादव ने अपनी रफ्तार के दम पर चिन्नास्वामी के मैदान पर जमकर महफिल लूटी। मयंक के आगे बेंगलुरु के धाकड़ बैटिंग लाइनअप ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मयंक ने अपना पहला शिकार मैक्सवेल को बनाया। मयंक की स्पीड से मैक्सवेल चकमा खा गए और पूरन को आसान सा कैच थमाते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अभी आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 15 रन और ही लग पाए थे कि मयंक की बेमिसाल गेंद के सामने कैमरून ग्रीन चारों खाने चित हो गए।
आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियों में आए मयंक ने दूसरे ही मैच में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। आरसीबी के खिलाफ मयंक के हाथ से निकली एक गेंद की स्पीड 156.7 किमी प्रति घंटे रही। यह आईपीएल 2024 में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे तेज गेंद भी है।
मयंक की रफ्तार भरी गेंद को मानो ग्रीन के पास कोई जवाब ही नहीं था और उनको क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। लखनऊ के युवा गेंदबाज ने अपना तीसरा शिकार सेट बल्लेबाज रजत पाटीदार को बनाया। 4 ओवर के स्पेल में मयंक ने सिर्फ 14 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
