हरिद्वार: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में देश विकास और सुशासन की नई गाथाएं लिख रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी राजनीतिक मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत किया गया। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर वर्षों से उपेक्षित शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नए कानूनों के माध्यम से देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक और भारतीय सोच के अनुरूप बनाया जा रहा है। गृह मंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चुनौती माना जाता था…लेकिन आज वहां गर्व के साथ तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक और बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि हुई है। राज्य का बजट 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। वहीं राज्य में स्टार्टअप की संख्या भी 700 से बढ़कर करीब 1700 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इसके साथ ही अवैध घुसपैठ और भू-माफियाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Ajay Tamta, राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat, Tirath Singh Rawat, Ramesh Pokhriyal Nishank, Vijay Bahuguna समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश 
