हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगे की IAS दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच की शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगे की IAS दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच की शुरू

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनमूलपुरा में दिनांक 08.02.2024 को हुई घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-5 के पत्र संख्या 199 / XX-5-2024-03 (08)2024 दिनांक 10 फरवरी, 2024 द्वारा अधोहस्ताक्षरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अतएव सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त घटना से सम्बन्धित कोई तथ्य, साक्ष्य / बयान दर्ज कराने हों तो वह व्यक्ति एक सप्ताह अन्तर्गत आयुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल के कैम्प कार्यालय, खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन् 5:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते हैं।

आयुक्त कैम्प कार्यालय का दूरभाष नम्बर- 05946 225589 ई-मेल आई.डी. comm-kum-un@nic.in

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी – 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे की जांच शासन के निर्देश पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत को दी गई है। ऐसे में इस पूरे मामले की जांच उनके द्वारा शुरू कर दी गई है। 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे की जांच शासन के निर्देश पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत को दी गई है, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच उनके द्वारा शुरू कर दी गई है, आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया इस संबंध में प्रेस नोट भी जारी कर रहे है, और उनके द्वारा मेल आईडी एवं फोन नंबर भी जारी किया जा रहा है। ताकि इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति उनको साक्ष्य पेश कर सके जो की जांच में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका


उन्होंने बताया वह अपने ऑफिस में भी साक्ष्य को देखेंगे। वही इस घटना से जुड़े तमाम अधिकारियों और घटना के दौरान मौजूद लोगो के बयान लिए जाएंगे। वह खुद घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे, घटना के हर पहलू को बारीकी से देखा जाएगा। चाहे वह दस्तावेज हो या बनभूलपुरा थाना हो, नगर निगम प्रशासन पुलिस की जो गाड़ियां चली है। उनको भी देखा जाएगा, हर पहलू पर बारीकी से जांच होगी, इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें