Pithoragarh News- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में युवती की आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर युवती को जबरन शादी का दबाव डालते हुए बदनाम करने की धमकी देने वाला युवक उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बीते अगस्त माह में एक युवती ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक द्वारा उसकी आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में डालने की शिकायत की थी युवती ने अपनी तहरीर में यह भी कहा था कि फोन पर अपना नाम मोनू बताने वाला युवक उसके फोन पर अश्लील मैसेज करता था। जबरन शादी के लिए बदनाम करने की धमकी देता था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में एक टीम का गठन करते हुए जांच शुरू की थी पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी का पता लगाया तो पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी असित चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र राजीव चौहान को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां पहाड़ में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला हुआ गिरफ्तार”
Comments are closed.



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 

आपत्तिजनक वीडियो युवती की सहमति पर ही बनाये होंगे, उस समय वह युवती चुप क्यों थी।