देहरादून- हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक ना होने का हवाला देते हुए आठ भर्तियों की परीक्षा पर रोक लगा दी थी लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नया परीक्षा नियंत्रक मिल गया है लिहाजा 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का भी रास्ता खुल गया है।
आयोग ने 894 पद पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, 520 पदों पर पटवारी लेखपाल की भर्ती, 1521 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, 272 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती, 200 पदों पर लैब असिस्टेंट की भर्ती, 662 पदों पर सहायक लेखाकार की भर्ती, 76 पदों पर उत्तराखंड जेई की भर्ती और 100 पदों पर गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती पर रोक लगा दी थी। अब इन सभी भर्तियों की परीक्षा जल्द होने के आसार हैं।
दरअसल आयोग में 8 महीने पहले से परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली थी इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी 8 भर्तियों की परीक्षाओं पर रोक लगाई जाने का पत्र शासन को भेज दिया था। पत्र में यह कहा गया था कि जब तक आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो जाती तब तक भर्ती परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। लेकिन कल शासन ने आयोग के लिए नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया है। लिहाजा अब जल्द इन सभी भर्तियों की परीक्षाएं होने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

