उत्तराखंड में पत्रकारिता के स्तंभ पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, शोक की लहर..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और गैससैंण अवधारणा के सबल पैरोकार माने जाने वाले पुरुषोत्तम असनोड़ा(purusottam asnora) का निधन हो गया है। 12 अप्रैल को उन्हें हृदयघात हुआ था और गैरसैंण से उन्हें एअरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय असनोड़ा कुशल पत्रकार, चिंतक, साहित्य प्रेमी और जनसरोकारी व्यकित्व के धनी होने के साथ ही राज्य की राजधानी गैरसैण बनाए जाने के प्रबल पैरोकारों में शामिल थे। उनके निधन की सूचना आते ही संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर छा गई है।

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को उनको गैर सेंड स्थित उनके निवास पर अटैक पड़ा था जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था वह पहले से स्वस्थ थे पर अचानक आज 15 अप्रैल को शाम 4:00 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया उनके साथ पत्नी और बेटी गंगा असनोड़ा अंतिम समय पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले स्वर्गीय असनोड़ा के निधन के समाचार सुन उत्तराखंड प्रदेश के सभी पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से स्वर्गीय असनोड़ा जी के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

3 thoughts on “उत्तराखंड में पत्रकारिता के स्तंभ पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, शोक की लहर..

  1. असनोडा जी को कोटी२ नमन और भावभीनी शरधॉंजली! 💐💐🙏🙏

Comments are closed.