पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है यहां खेत में घास काटने गई महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया घटना से जहां मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में दहशत एवं आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (बड़ी खबर) संपत्ति में अधिकार के बाद अब महिलाओं के लिए CM रावत का यह बड़ा ऐलान
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पिथौरागढ़ के कापड़ी गांव के तोक बजेत निवासी कलावती देवी पत्नी उमेद सिंह उम्र 46 वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी कि इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने कलावती पर हमला कर दिया जब देर शाम तक महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने महिला की ढूंढ खोज की घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। महिला को गुलदार ने इस दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतारा था कि महिला का सिर और धड़ अलग-अलग बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (दगाबाज दोस्त) नौकरी की तलाश में आया युवक, दोस्त की बीबी लेकर फरार
इधर घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है तथा साथ ही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहां SSP ने चौकी इंचार्ज सहित 4 को किया निलंबित
इधर घटना की पुष्टि करते हुए उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया कि शुक्रवार की शाम या घटना हुई है उन्होंने बताया क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जा रही है । उन्होंने बताया शिकारियों को भी बुलाया गया है। एसडीओ पंत ने बताया कि पीड़ित परिजनों को निर्धारित मुआवजे के साथ ही हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।मृतक महिला के तीन बच्चे हैं, इस दुखद घटना से बच्चों के साथ ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है
यह भी पढ़े 👉शांतिपुरी- खनन माफिया प्रशासन को दिखा रहे ठेंगा, यहां पड़ा छापा, तो पहले ही गायब हो गए माफिया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट
उत्तराखंड: 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा…टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन दो युवकों की गई जान 
