HALDWANI NEWS- बच्चों के टंकी में गिरकर मौत की कई खबरें आती है। जिसमें लापरवाही के चलते ऐसे हादसे होते है। अब एक बच्च के खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा नहाने के लिए बाथरूम में अपनी मां के साथ गया था। तभी वह खौलते पानी की बाल्टी में गिर गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी देवेंद्र भट्ट यहां मेडिकल कॉलेज कैंपस स्थित प्रिंसिपल आवास में वार्ड बॉय हैं। शनिवार को देवेंद्र की पत्नी भावना बेटे को नहलाने के लिए बाथरूम में गई थी। तभी खौलते हुए पानी की बाल्टी को लेकर बाथरूम में लेकर पहुंची। भावना बच्चे के कपड़ों को हैंगर पर टांग ही रही थी कि इसी बीच बच्चा पानी की बाल्टी में उल्टा गिर गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों मेंं कोहराम मचा है पुलिस ने शव पीएम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया 
