- नदी में नहाने आए हुड़दंगियों ने जंगल में लगा दी आग, सड़क किनारे खड़ी बाइक स्वाहा
हल्द्वानी-गार्गी नदी में नहाने आए अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली की वह नदी के तट से नैनीताल हाईवे तक पहुंच गई। इसी बीच सड़क किनारे खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लोगों ने जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गर्मी के दिनों में तराई और आसपास के तमाम लोग गौला नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं। कई लोग प्राकृति सौन्दर्य को आनंद उठाते हैं कुछ लोग अराजकता करने के मकसद से यहां पर पहुंचते हैं। शनिवार को भी कुछ अराजक तत्व यहां पर पहुंचे और उन्होंने नदी किनारे लगते जंगल को आग में झोंक दिया। पहले भी ये लोग नदी से लगते हुए क्षेत्रों में आगजनी कर चुके हैं। शनिवार को कुछ लोगों ने चित्रशिला घाट के पास सटे क्षेत्र में आग लगा दी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग नदी किनारे से फैल कर सडत्रक तक जा पहुंची। जिसने सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने बताया कि तराई आदि क्षेत्रों से कई युवा गार्गी नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं जो यहां पर नहाने के दौरान हुड़दंग भी करते हैं।
पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार को हुड़दंगियों ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। भाजयुमो नेता योगेश रजवार ने नदी में नहाने के दौरान हुड़दंग करने आ रहे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 
