उत्तराखंड- अलग होने की खबरों के बीच पवनदीप और अरूणिता यहां दिखे साथ-साथ, यहां हुई थी शिव- पार्वती की शादी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News- इंडियन आइडल सीजन 12 विनर (Indian Idol Winner) पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरूणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilaal) के अलग होने की खबरों के बीच दोनों उत्तराखंड के केदारघाटी में दिखाई दिए। उन्होंने पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भोले बाबा के दर्शन किए, साथ ही भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगी नारायण मंदिर में भी दर्शन करते हुए भगवान विष्णु से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

इंडियन आईडल सीजन 12 विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरूणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilaal) शनिवार को यहां पहुंचे जिसके बाद उन्होंने ओमकारेश्वर मंदिर में 1 घंटे तक पूजा-अर्चना की जिसके बाद वह स्थानीय लोगों से मिले और मंदिर की भव्यता पौराणिक था और सुंदरता की उन्होंने जमकर सराहना की। जिसके बाद दोनों कालीमठ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां काली की पूजा की और फिर त्रिजुगी नारायण मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

त्रियुगी नारायण मंदिर न सिर्फ भगवान शिव और पार्वती के विवाह का स्थल माना जाता है। बल्कि अब तक कई फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने यहां आकर शादी की है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 मई चर्चा माय पवनदीप राजन और runner-up और अनीता कांजीलाल (Arunita Kanjilaal) को हर कोई जानता है और दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया

इंटरनेट मीडिया में काफी चर्चा में रहने वाले दोनों सिंगिंग स्टार्स की जोड़ी काफी फेमस रही है। उनके करोड़ों फैंस उनके हर एक मूवमेंट का इंतजार करते हैं। पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1996 में चंपावत जिले के ग्रामीण इलाके में हुआ और अब तक वह पूरी दुनिया में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें