Champawat News- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है खासकर पहाड़ों में आए दिन जंगली जानवर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं लेकिन मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने को लेकर अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं यही वजह है कि आए दिन पहाड़ के किसी न किसी गांव से दुखदाई खबर आती रहती है आज हादसा चंपावत जिले के ढकना गांव में हुआ जहां जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया घटना के बाद जहां गांव में दहशत है तो वहीं परिवार में शोक की लहर है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 9:00 बजे चंपावत से लगे ढकना गांव की 35 वर्षीय मीना नरियाल पत्नी रमेश सिंह रोज की तरह अपनी साथी महिलाओं के साथ हथिया नौला के पास जंगल में घास काटने के लिए गई थी। ठीक 11:00 बजे के आसपास झाड़ी में घात लगाए आदमखोर गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया और महिला को घसीटते हुए ले गया मीना की चीख पुकार सुनते ही अन्य साथी महिलाओं ने तुरंत हो हल्ला और शोरगुल किया तो पास में ही एक भेड़ चरा रहा गडरिया भी रुका हुआ था। जिसके बाद उसके साथ मौजूद कुत्तों ने भी भोकना शुरू किया और लोगों के खूब हो हल्ला करने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोग गांव की तरफ सूचना करने भागे। लेकिन महिला की जान बच सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के सिर के एक हिस्से को गुलदार खा गया जबकि अन्य हिस्सो को बुरी तरह नोच गया था, वहीं ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने या फिर मारने की मांग की है। इस घटना के बाद जहां गांव में दहशत है तो वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
