उत्तराखंड- पहाड़ में यहां नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोडा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक नाबालिक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस में आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। और मुकदमा दर्ज कर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Casinia Casino: Nopeat‑Hitti Jännitykset Modernille Mobile-Pelaajalle

जानकारी के मुताबिक घटना बीते 12 अप्रैल की है जब 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। तो इस दौरान गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उसे अकेला देख घर में घुस आया और नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस से शिकायत की। राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 506 और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें