- हल्द्वानी: शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार शिक्षिका गीता रानी छात्रों को ही नहीं शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत
हल्द्वानी: वर्ष 2019 में राज्यपाल शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी श्रीमती गीता रानी शिक्षक जगत में एक ऐसी ही शख्शियत हैं जो शिक्षक के रूप में अपने कार्य को इस मनोयोग से कर रही हैं कि अब उन्हें उत्तराखंड राज्य के सर्वोच्च शिक्षक पुरुस्कार शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। श्रीमती गीता रानी प्रवक्ता हिन्दी रा० बा. इ. कालेज स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा जो वर्तमान में रा०बा.इ. कालेज किशनपुर जनपद नैनीताल में कार्यरत है, को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हल्द्वानी विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी द्वारा भी किशनपुर विद्यालय पहुँचकर शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती गीता को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला मण्डल अध्यक्ष महेश बलवाल, पूर्व ग्राम प्रधान ललित प्रसाद, गिरीश चन्द्र, गजेन्द्र सिंह सामन्त, तपिश बडोला, रमेश नगरकोटी, सौरभ शर्मा व अन्य लोगो द्वारा भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व में रा० बा०का० स्याल्दे (अल्मोड़ा ) में प्रवक्ता/ प्रभारी प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत रही श्रीमती गीता रानी को शिक्षा में नवाचार एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं निर्धन छात्राओं को सहयोग को लेकर शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा गया है। पाँच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने उन्हें राजकीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा। दून से लौटने पर भिकियासैंण, स्याल्दे, अल्मोड़ा और हल्द्वानी के लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, भाइयों और पति गणेश चन्द्र जो उप-जिलाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण में कार्यरत हैं उनको दिया है।
उन्होंने अपने पूर्व विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को भी इस उपलब्धि का अहम अंश बताया है। श्रीमती गीता की इस उपलब्धि पर स्थानीय सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 

