- गौलापार में अनिता बेलवाल ने भरी चुनावी हुंकार, जनसंपर्क अभियान में जुटीं
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौलापार की 19 आमखेड़ा चौरगलिया जिला पंचायत सीट पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच जनप्रतिनिधियों ने जोरशोर से प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता बेलवाल ने भी चुनावी मैदान में उतरते हुए घर-घर जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा।
अनिता बेलवाल ने सोमवार को आमखेड़ा और चौरगलिया क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला, तो वे गांव की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी।
अनिता बेलवाल पूर्व में गौलापार लछमपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुभव है। वहीं, उनके पति डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल भी क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका में हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी पूर्वी मंडल और गौलापार मंडल के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और लंबे समय से क्षेत्र की सेवा में लगे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ मजदूर झुलसा, घर का मीटर और सभी उपकरण फुंके
उत्तराखंड : शादी का वादा, मारपीट और शोषण के आरोप…महिला ने पुलिस जवान पर दर्ज कराया केस
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया शुभारंभ, नयार घाटी बनेगी एडवेंचर डेस्टिनेशन
नैनीताल : राशन कार्ड संबंधी कार्य 7 तक बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल में जांच इन तीन अधिकारियों को मिली
उत्तराखंड: (Govt Job) सेना में ‘महिला अग्निवीर’ की भर्तियां
हल्द्वानी : शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक 

