हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जिसमें कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से फरियादी सड़क बिजली पानी जमीन के फर्जीवाड़े और अवैध कब्जे जैसी शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लगातार जनता दरबार में जमीन से जुड़े फ्रॉड के बड़े मामले आ रहे हैं।
लिहाजा वह इसे भूमि की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के सामने रखेंगे और इस तरह की अवैध जमीनों के मामले में अंकुश लगाया जाएगा। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि बरसात के समय सबसे ज्यादा सांप के काटने के मामले सामने आए हैं लिहाजा सभी अस्पतालों को एंटी वेनम रखने के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि सड़क, बिजली, पानी व अवैध कब्जे सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें उनके सम्मुख आई हैं। जिन के निराकरण के लिए तत्काल उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक भूमि को कई व्यक्तियों को बेचे जाने के मामले लगातार उनके सामने आ रहे हैं अब तक 9 मामले उनके पास इस तरह के जमीनी फर्जीवाड़े के आए हैं लिहाजा इन पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
