कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रकोप से लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट एक्शन मोड में आ गए हैं, अजय भट्ट इस वैश्विक महामारी से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ न सिर्फ राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं बल्कि लोगों को इस विपत्ति के समय मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
चिंताजनक- अल्मोड़ा सोमेश्वर के रहने वाले दो व्यक्ति उधमसिंह नगर में मिले कोरोनावायरस पॉजिटिव..

बृहस्पतिवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लालकुआ, हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता दौरे पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता के पदाधिकारियों से मुलाकात की और इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में ₹200000 का चैक अजय भट्ट के माध्यम से सौंपा गया। जिस पर अजय भट्ट ने पूर्व सैनिक संगठन का आभार जताया।

इसके अलावा अजय भट्ट ने हल्दूचौड़ और स्थित हरे कृष्णा हरे रामा आश्रम में पाली जा रहे सैकड़ों गाय व अन्य मवेशियों के चारे को लेकर आ रही दिक्कत भी दूर की, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने मंगला माता के सहयोग से 11 लाख रुपए की प्रथम किस्त जारी की। साथ ही आश्वासन दिया कि गौरक्षा धाम की हर संभव मदद की जाएगी।
प्रवासी जो उत्तराखंड आना चाहते हैं करें पंजीकरण, जानिए कहां और कैसे भरना होगा फॉर्म…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 