रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के संजय नगर खेड़ा में नशे की लत के चलते बेटे ने आपा खो दिया। नशापूर्ति के लिए रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने ब्लेड से अपने ■ पिता के गले पर वार कर दिया। जब पिता ने मरहम पट्टी कर बेटे को समझाने की कोशिश की तो उसने ब्लेड से उनके सीने पर भी वार कर दिया।
इस दौरान उसने तीसरी बार भी पिता पर हमले की कोशिश की। आधे घंटे तक मां और परिजन उसे समझाते रहे और वह हंगामा करता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संजय नगर खेड़ा में अशोक राय अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। वे टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उनका बेटा सूरज राय नशा करता है। रविवार की शाम उसने पिता अशोक से नशा करने के लिए रुपये मांगे लेकिन पिता के मना करने पर वह हिंसक हो गया। उसने ब्लेड से पिता के गले पर वार कर उन्हें जख्मी कर दिया।
लहूलुहान हालत में अशोक ने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया और पट्टी कराकर घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की तो उसने फिर से ब्लेड से उनके सीने पर जख्म कर दिया। घर के बाहर तांडव कर रहे बेटे ने तीसरी बार भी पिता पर हमले की कोशिश की मगर उसकी मां और
दादी ने उसे रोक लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ब्लेड लगने से अशोक लहूलुहान हो गए जबकि अर्धनग्न हालत में सूरज तांडव करता रहा। मां के समझाने पर भी वह कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ। हिंसक होते सूरज को देख लोगों ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना दे दी। एसआई महेश कांडपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूरज से ब्लेड छीनकर उसे थाने ले गए।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिता पर हमले की सूचना मिली थी। थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 
