हल्द्वानी में सत्यापन अभियान के दौरान बनभूलपुरा में पश्चिम बंगाल की आईडी पर लोगों की पहचान ।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके के सस्ते होटलों और मुसाफिरखानों की गहन चेकिंग की। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे हल्द्वानी शहर में इस समय व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के होटलों और मुसाफिरखानों में 15 दिन से कई संदिग्ध लोग एक महीने तक के लिए किराए पर रुक रहे हैं जिनकी कोई ठोस पहचान भी नहीं है। इस अभियान के दौरान कुछ लोग पश्चिम बंगाल की आईडी के साथ भी पाए गए, जिनकी जांच की जा रही है।
प्रशासन की मानें तो यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्यापन अभियान – 175 लोगो का सत्यापन, 12 मकान मालिकों के 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान
ववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 20.05.2025 को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के राजपुरा क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल *175 बाहरी व्यक्तियों का का सत्यापन* किया गया। मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर **12 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट* के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चौकी राजपुरा लाकर उनका सत्यापन किया गया व सत्यापन फॉर्म भरवाए गए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात 
