उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने उत्तराखंड को बड़ी विकास सौगात देते हुए कुल 1129.91 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान1014.81 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण/किया गया।

कार्यक्रम में राज्य के बुनियादी ढांचे, पुलिस व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और कारागार व्यवस्थाओं को मजबूत करने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं

कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण भवन और सुविधाओं का लोकार्पण किया गया जिनमें प्रमुख रूप से…

सहकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत 14 करोड़ की लागत से टीएमआर प्लांट का लोकार्पण।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला

Dehradun पुलिस लाइन में 18.17 करोड़ की लागत से 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण।

Pauri Garhwal पुलिस लाइन में बहुउद्देशीय भवन और Uttarkashi के धरासू थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण (6.55 करोड़)।

लक्ष्मणझूला, लैंसडाउन और धरासू में 18 आवासीय भवनों का लोकार्पण (5.48 करोड़)।

Tehri Garhwal के पीटीसी नरेंद्रनगर में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का लोकार्पण (5.40 करोड़)।

Nainital और टिहरी के विभिन्न थानों में/48 टाइप-2 आवास का लोकार्पण (12.75 करोड़)।

Almora, Bageshwar और Champawat जिलों में पुलिस आवासीय भवनों का लोकार्पण।

Haridwar जिला कारागार में आवासीय भवन और हाई सिक्योरिटी बैरक का लोकार्पण।

देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और Haldwani उपकारागार में वीसी क्यूबिकल्स की सुविधा शुरू।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित

टिहरी और Pithoragarh में होमगार्ड्स कार्यालय भवनों का लोकार्पण।

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं

इस अवसर पर कई बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई…जिनमें शामिल हैं

सहकारिता विभाग के निबंधक कार्यालय मुख्यालय भवन का निर्माण (20 करोड़)।

Almora और Chamoli में नदियों पर नए मोटर पुलों का निर्माण।

Joshimath क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्लोप स्टेबलाइजेशन के लिए 516.98 करोड़ की बड़ी परियोजना।

देहरादून पुलिस लाइन में 360 नए बहुमंजिला आवासों का निर्माण (155.45 करोड़)।

आईआरबी द्वितीय देहरादून में 120 आवासों का निर्माण।

हरिद्वार, सितारगंज और अल्मोड़ा की जेलों में नए आवासीय भवन और बैरक ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार

होमगार्ड्स कार्यालय भवनों का निर्माण चम्पावत और उत्तरकाशी में।

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत रोडीबेलवाला क्षेत्र विकास (43.25 करोड़) और सती कुंड पुनर्विकास परियोजना (60.34 करोड़)।

राज्य के विकास को मिलेगा नया बल

केंद्रीय मंत्री Amit Shah ने कहा कि इन परियोजनाओं से पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी, आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी और पर्यटन व शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड के कई जिलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड के समग्र विकास और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें