रामनगर : लव जिहाद व धर्मांतरण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, कल होगी बैठक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • रामनगर में लव जिहाद व धर्मांतरण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, कल होगी बैठक

रामनगर। शहर में लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सांकेतिक पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।

कुछ दिन पूर्व सामने आए मामले में एक मुस्लिम छात्रा द्वारा अपनी सहपाठी हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर मुस्लिम युवक से मिलाने की घटना से शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।

संगठन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि इस घटना में किसी गिरोह की संलिप्तता है तो उसका पर्दाफाश किया जाए। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना-मौलवियों और वशीकरण करने वाले तांत्रिकों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने का भी अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा

कल होगी बैठक
हिंदूवादी संगठनों ने घोषणा की है कि कल 22 सितंबर को सिद्धेश्वर मंदिर, घास मंडी में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ जन-जागरण अभियान, संगठनों की भूमिका, अभिभावकों की जिम्मेदारी और धर्माचार्यों के मार्गदर्शन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मौजूदा घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना

इस दौरान राजू यादव, भावना भट्ट, जयप्रकाश जोशी, पूरन नैनवाल, मदन जोशी, नीमा मठपाल, सुभाष ध्यानी, राहुल रावत (सभासद), पारस गोला (सभासद), शिवी अग्रवाल (सभासद), अनुज मिश्रा, त्रिभुवन अस्वाल, अंजलि रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, भरत तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें