हरिद्वार: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हरिद्वार जिले का है….जहां रविवार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया…जिससे उसने संतुलन खो दिया और बस सीधे बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर से जा भिड़ी। हादसे के समय बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। अचानक हुए टक्कर से बस में करंट दौड़ गया, जिसके कारण यात्री घबराकर खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलने लगे। भगदड़ जैसे माहौल में कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सवार थे।
गौरतलब है कि इस समय हरिद्वार में अमावस्या स्नान चल रहा है जिसकी वजह से मार्ग पर पहले से ही भीड़भाड़ ज्यादा थी। हादसे के चलते सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने न केवल वीडियो बनाए बल्कि घायलों की मदद भी की। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर यातायात फिर से सुचारू किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
उत्तराखंड : फार्मासिस्टों के आंदोलन से पहले सरकार हुई सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं 5 बड़ी मांगें
बिंदुखत्ता में 20वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, राजस्व ग्राम की मांग पर अब 27 सितंबर की बड़ी रैली की तैयारी!
उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा! 



