- हल्द्वानी: गुड़गांव के दंपत्ति में जूतमपैजार, होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा
हल्द्वानी: गुड़गांव के दंपत्ति के बीच रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दोनों में खूब मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ी की पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक गुड़गांव का ये दंपत्ति नैनीताल घूमने के लिए निकला था। हल्द्वानी पहुंचने पर पति का मन बदल गया। पत्नी की नैनीताल जाने की इच्छा के विरुद्ध पति ने हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक होटल ले लिया। दोनों सुबह पहुंचे और सुबह करीब 10 बजे ही पति ने शराब पी ली।
पत्नी के अंदर हल्द्वानी में रुकने का गुस्सा पहले से ही था, उस पर पति के शराब पीने से बात बिगड़ गई। जैसे ही पति, पत्नी के सामने पहुंचा तो दोनों में बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। होटल कर्मचारियों ने दोनों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देख दोनों शांत तो हुए, लेकिन मनमुटाव कम नहीं हुआ। बताया जाता है कि करीब एक घंटे की काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद दोनों नैनीताल के लिए रवाना हुए। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के बीच सहमति बनाई और दोनों नैनीताल चले गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

