- लगातार बारिश से हुआ भारी भू-स्खलन,चपेट में आयी यात्रियों से भरी मैक्स,एक व्यक्ति लापता।
कोटद्वार (पौड़ी)- उत्तराखंड के कोटद्वार से बड़े हादसे की खबर आ रही है।राष्ट्रीय राजमार्ग 534 मेरठ पौड़ी बुबाखाल भारी भू-स्खलन के चलते पिछले एक घंटे से यातायात के लिए बंद हो गया है. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार है रही भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं।
नेशनल हाईवे 534 कोटद्वार दुगड्डा की बीच पांचवीं मील के समीप भारी भरकम भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गया. बताया जा रहा कि मैक्स कोटद्वार से पौड़ी जा रही थी. तभी रास्ते में मैक्स मलबे की चपेट में आ गई. घटना के वक्त मैक्स वाहन में चालक सहित 9 लोग सवार थे। वाहन चालक ने किसी तरह सवारियों की जान बचाने की कोशिश की. इस घटना में अभी एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है. चार घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. तीन लोग कोटद्वार के ही रहने वाले हैं, जो अपने घर चले गये हैं।
SDRF कोटद्वार सीनियर अधिकारी खबर सिंह रावत ने बताया पहाड़ से लगातार भारी भरकम बोल्डरों के साथ भूस्खलन हो रहा है. मैक्स वाहन व लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है. बारिश व पहाड़ी से भूस्खलन बंद व नदी में का बहाव कम होने लापता व्यक्ति का रेस्क्यू किया जाएगा।
घायलों को 108 की मदद कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है।बता दें उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. भारी बारिश से कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर मैक्स वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से लापता बताया जा रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने दुगड्डा की ओर से जेसीबी मशीन की मदद से सड़क मार्ग से भूस्खलन हटाने का काम जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहायक अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कोटद्वार दुगड्डा नेशनल हाईवे -534 पर जगह जगह भूस्खलन होने से बाधित हुआ है. जिसके चलते मार्ग यातायात बाधित है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
