पिथौरागढ़- पहाड़ों पर अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चाचा ने अपने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है।गांव में हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया, सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया।
पूरे मामले में पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से दराती के गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है।
पूरे मामले में मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
