उत्तराखंड : यहां रंगाई-पुताई कराने के मामले में प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रेमनगर स्थित कैंट जूनियर हाईस्कूल में छात्रों से रंगाई-पुताई कराने के मामले में कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल परिसर में छात्रों का रंगाई-पुताई करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर में पेंट करते दिखते हैं। जिस पर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्चों से काम कराए जाने पर विरोध करते हैं। वीडियो में एक शिक्षिका यह कहती सुनाई देती हैं कि बच्चों को पेंट कराने के लिए बाहर से पैसे देकर लाया गया है। लोगों ने अन्य बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पेंटिंग कर रहे छात्र उनके सहपाठी हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद कैंट बोर्ड स्कूल परिसर में छात्रों का रंगाई-पुताई करते वीडियो हुआ था वायरल प्रेमनगर स्थित कैंट जूनियर हाईस्कूल के मामले में हुई कार्रवाई हरकत में आया। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों से श्रम कराना गलत है। जांच में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ 112 पर हत्या की सूचना देने वाले को ढूंढ रही पुलिस

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें