HALDWANI NEWS- बारात का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर दिन बैंक्वेट हाल फुल है। बारातों के चलते भी जाम लगने वाली स्थिति उत्पन्न हो रही है। शनिवार की रात रामपुर रोड पर एक एक बैंक्वेट हाल के पास एक कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बुग्गी में सवार दूल्हा सडक़ पर गिर पड़ा। हादसे के बाद बारात में हडक़ंप मच गया। सब लोग दूल्हे की ओर दौड़े। हादसे में बुग्गी चालक को भी चोट आयी। घटना से गुस्साए बरातियों ने कार चालक की धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना मिली तो तो दोनों पक्षों में समझौता कराया।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात रामपुर रोड पर स्थित एक बारात बैंक्वेट हाल मेें जा रही थी। तभी हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक कार चालक ने दूल्हे की बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बारात में भगदड़ मच गई। दूल्हा सडक़ पर गिर गया। बारातियों ने कार चालक को धुन दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में वर पक्ष और कार चालक ने समझौता कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 

