लालकुआं। पूर्वी राजीवनगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी एवं महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी हरीश बृजवासी पुत्र पूरन चंद बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता उम्र 34 वर्ष गत दिवस महिला डिग्री कॉलेज से अपने घर बिंदुखत्ता आ रहा था कि सुशीला तिवारी अस्पताल व सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे की सड़क में उक्त युवक के वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते हरीश बृजवासी अचेत होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें राहगीरों ने गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा सेवा ली। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
हरीश बृजवासी अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा देवी, बड़ी बेटी योगिता उम्र 8 वर्ष, नैना उम्र 6 वर्ष, व दीपक उम्र डेढ़ वर्ष को छोड़ गए हैं।
हरीश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बच्चे व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हैं, सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हरीश बृजवासी का नम आंखों के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 

