हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव प्रेमिका के घर में लटका मिला। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल मामले में तहरीर नहीं सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाला अजीम (30 वर्ष) पुत्र इकबाला नई बस्ती में अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था। पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था। मंगलवार की प्रातः उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला।
इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए और उसी पर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने की बात कही। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव 

