Haldwani News अपने पति-पत्नी और वो के किस्से बहुत सुने होंगे, मामला हल्द्वानी का है जहां पति नहीं बल्कि पत्नी गैर मर्द के साथ कमरे में पाई गई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। आपको बता दें पति ने पत्नी को एक सिपाही के साथ कमरे में देखा, जिसके बाद पति के होश उड़ गए, फिर क्या पति ने बाहर से कमरे में ताला लगाकर पुलिस से शिकायत करने मेडिकल पुलिस चौकी पहुंच गया। लेकिन उससे पहले पत्नी ने फोन कर किसी को बुलाकर बाहर से ताला तुड़वाकर सिपाही को फरार करवा दिया, फिर क्या पति-पत्नी में जमकर हंगामा हुआ। फिर मामला कोतवाली और मजिस्ट्रेट तक पहुंच गया। फिलहाल पूरे मामले में किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पति पत्नी ने बयान दर्ज किए गए है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे हैं, पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है, बताया कि बुधवार को दुकान से कुछ सामान लेने घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां बंद थीं उसने कई आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई उसने अंदर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में मौजूद था, इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। इससे पहले कि सिपाही बाहर निकल पाता, पति ने मौका देखते ही कमरे में ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा। जब तक वह पुलिस को लेकर घर पहुंचता है, इससे पहले महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया।
जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था, पूछताछ में पता चला कि अंदर जो सिपाही था वह कालाढूंगी में तैनात है, फिर क्या पति-पत्नी में हंगामा खड़ा हो गया, हंगामा खड़ा करते हुए पति-पत्नी दोनों मेडिकल पुलिस चौकी पहुंचे, पीड़ित पति ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को मौके से भगा देने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित पति से तहरीर देने को कहा लेकिन पति ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी, फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, बताया जा रहा है कि अस्पताल में काम करने वाली महिला का पति कारोबारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई 
