Haldwani News: इन दिनों प्रेमी-प्रेमिकाओं की खबरें खूब आ रही है। कभी प्रेमिका फरार तो कभी दोनों फरार। अब खबर हल्द्वानी से है जहां पुलिस का सिपाही एक महिला के संग रंगरंलिया मनाते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद पति ने हो हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं जब पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पति ताला लगाकर चैकी पहुंच गया, लेकिन महिला ने किसी परिचित से ताला तुड़वाकर सिपाही को घर से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला एक अस्पताल में तैनात है जबकि पुलिस का सिपाही हल्द्वानी के एक थाने में तैनात है। पति ने चौकी में जमकर हंगामा काटा और पत्नी व सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। आइये जानते है पूरा किस्सा…
जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी एक युवक शहर में फल का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में नौकरी करती है। उसका परिवार मेडिकल कॉलेज के पास रहता है। खबर बुधवार की है पति का कहना है कि ठेले पर उसके डिब्बे खत्म हो गये थे। ऐसे में वह घर पर डिब्बे लेने पहुंचा, बच्चे सुबह ही स्कूल जा चुके थे। जब वह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे बंद थे। उसकी पत्नी घर के अंदर एक सिपाही के साथ आपत्तिजनक हरकत करती दिखी। जिसके बाद उसने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पति का पारा हाई हुआ तो उसने पड़ोसी से ताला मांगा और दोनों को घर में बंद कर दिया।
इसके बाद गुस्से में लाल हुआ पति पुलिस से शिकायत करने के लिए चैकी पहुंचा। चौकी से वह पुलिस को लेकर घर पहंुचा तो पत्नी व सिपाही घर के बाहर खड़े थे। इसके बाद सभी चैकी पहुंचे। इस दौरान पत्नी ने सिपाही के घर में होने की बात में हामी भरी। किसी परिचित से ताला तुड़वाकर बाहर आने की बात कही। महिला ने बताया कि सिपाही एक थाने में तैनात है। पहले वह रामपुर रोड एक चौकी में था, वहीं से उसकी पहचान हुई। उसकी शादी को शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन उसका पति उस पर शक करता है। एसआइ ने दोनों को समझाया। नहीं माने तो तहरीर मांगी। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट 
