- फिल्म झोली-भात की शूटिंग हुई पूरी
Haldwani News- फिल्म झोली-भात की शूटिंग हल्द्वानी तथा अल्मोड़ा के आस-पास के गाँव में हुई, मनीष मेहता के निर्देशन में बन रही शॉर्ट फिल्म जिसमें कुणाल पंत व अंकिता परिहार मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म में अल्मोड़ा के स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है। फिल्म नवोदय मीडिया व ईजा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है ।
झोली-भात पहाड़ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। मनीष मेहता ने बताया की झोली-भात में जहाँ खट्टापन है वहीं एक मिठास भी है उसी तरह रिश्तों के बीच में भी खटास और मिठास दोनों होती हैं। यह एक नवविवाहित दम्पति के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है । फिल्म की कहानी मनीष मेहता ने लिखी है। ये उत्तराखण्ड की सिनेमा में नया प्रयोग किया गया है, फिल्म हिंदी में है।

फिल्म के अभिनेता कुणाल पंत जो वर्तमान में मुंबई बेस्ड है, हाल ही में रिलीज़ हुई सिक्सर , श्रीकांत बसीर, साड्डा अड्डा आदि में अभिनय कर चुके हैं । कुणाल मूल रूप से थल के रहने वाले हैं । फिल्म में अभिनेत्री अंकिता जो पिछले समय में उत्तराखण्ड के अन्य प्रॉजेक्ट में नजर आई । फिल्म में में अल्मोड़ा निवासी रंगकर्मी बिमला बोरा, कमलेश पांडे, ममता वाणी भट्ट, नवीन चंद्र, रवि पाठक, और रामनगर निवासी ललित बिष्ट, वंश आदि ने भी अभिनय किया है।
फिल्म की कहानी पहाड़ की है। मनीष मेहता ने कहा कि जल्द ही एक हिंदी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड में करने की योजना है जिसके लिए प्री प्रोडक्शन वर्क स्टार्ट हो चुका है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
