लालकुआं (Lalkuan news)– पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कल देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में दर्जनों लोगों के घरों में पानी घुसा चुका है। आलम ये है कि घरों के अंदर घुटने- घुटने तक पानी भर आया है। कॉलोनी किसी नाले से कम नही लग रही। घरों में पानी घुसने से राशन आदि का समान भी खराब हो चुका है। लोग स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। हालांकि तहसील क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुच कर मौका मुआयना किया जा रहा है।
देर रात से लगातार हुई बरसात के चलते हैं जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वह है लालकुआं में रेलवे ट्रैक के साथ-साथ स्टेशन ट्रैक पर भारी पानी आ जाने के चलते कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है । सबसे ज्यादा असर काशीपुर से बरेली को जाने वाली रेलवे ट्रैक पर पड़ा है जहां काशीपुर से बरेली को जाने वाली ट्रेन सुबह से आउटर सिग्नल पर खड़ी है। रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से सिग्नल ट्रैक भी छतिग्रस्त हुए हैं। स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि पानी कम होने के बाद लाइनों को निरीक्षण के बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

