हल्द्वानी में राह चलते उस वक्त लोगों में हड़कंप मच गया जब अचानक बिजली की हाई वोल्टेज की लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई इस दौरान बगल से गुजर रहे साइकिल सवार को विद्युत लाइन ने अपनी चपेट पर ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि आसपास देखने वालों की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दमुआढुंगा का रहने वाला है और साइकिल से वॉकवे मॉल की तरफ से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। घटना के बाद पुलिस ने विद्युत लाइन बंद करा कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। युवक का नाम कमल रावत बताया जा रहा है और वह किसी निजी हॉस्पिटल में काम करता था। आज वह दमुआढुंगा से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था तो वॉकवे मॉल से थोड़ा आगे रास्ते में यह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।
BREAKING NEWS- पहाड़ में गुलदार ने छीन ली एक और परिवार की खुशियां

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
