उत्तराखंड में गुलदार का आतंक मानो इस कदर बढ़ गया है कि लगातार राज्य के अलग-अलग इलाको से मासूम लोगों के गुलदार के शिकार बनने की दर्दनाक खबरें आती रहती है। आखिर कब तक मासूम लोग इन वन्यजीवों का ऐसे ही शिकार होते रहेंगे इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा जिले में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद आज सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार ने एक 11 साल की मासूम बालिका को निवाला बना लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को पिथौरागढ़ तहसील के छाना दिगतोली गांव में धर्मेंद्र राम की 11 साल की मासूम बेटी करिश्मा खेत में घास काट रही थी कि अचानक घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी पनप रहा है।
BREAKING NEWS- कोरोना से आज 13 मौत, 684 नए मामले, आंकड़ा 44 हजार पार
ग्रामीणों ने वन विभाग से आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है साथ ही गांव की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है उधर वन विभाग ने रात्रि गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू की है।
देहरादून- CM की बैठक में धान की खरीद के लिए इतना रखा गया लक्ष्य, ये रहेगा समर्थन मूल्य
गौरतलब है कि बीते दिनों 19 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण में भी गुलदार ने 7 साल की मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाया था अभी 2 दिन पूर्व ही पिथौरागढ़ के ही मणकोट के सुकोली गांव में गुलदार ने एक युवक का शिकार किया लगातार हो रही इस तरह की वन्यजीवों के जानलेवा हमला करने की घटनाओं से जगह-जगह दहशत व्याप्त है।
हल्द्वानी- दर्जा राज्यमंत्री को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, यहां से दबोचा पुलिस ने


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ 
