हल्द्वानी/लालकुआं- लालकुआं विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर स्टार प्रचारक 4 घंटे बाद पहुंचे और 4 मिनट रह कर रवाना हो गए। कार्यकर्ता समझ नहीं पाए कि यह आखिर क्या हुआ। दरअसल दोपहर 12:00 बजे का समय देकर मनोहर लाल खट्टर 4:45 बजे लाल कुआं पहुंचे और 4 मिनट चंद्र दुकानों में पैदल चलकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए सीधे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
इस दौरान कार्यकर्ता कुछ समझ नहीं पाए जिसके बाद खुद भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बाजार में समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से मतदान की सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि कार्यकर्ता स्टार प्रचारक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दौरे का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन 4 घंटे लेट आने के बाद 4 मिनट रुक कर जब खट्टर चले गए तो पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बना रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 

