उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हल्द्वानी आगमन,आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल ने किया स्वागत।
हल्द्वानी (नैनीताल)- देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। इस अवसर पर हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया।उप राष्ट्रपति के आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उनका स्वागत किया।
राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उप राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक गरिमा और अतिथि सत्कार की परंपरा से अवगत कराया। उनके साथ लोकसभा सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट, उत्तराखण्ड राज्य वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, मुख्य सचिव के प्रतिनिधि एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन समेत अनेक प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बता दें कि उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं.यहां वे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयेाजित समारोह के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. ऐसे में नैनीताल के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया गया है. आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस और ड्रोन सर्विलांस समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

